Monday, May 7, 2018

लेखांकन के क्या लाभ हैं ? - What are the profits of accounting?

लेखांकन के निम्नलिखित लाभ हैं :-

  • कोई भी व्यक्ति कितना भी योग्य क्यों न हो, सभी बातों को स्मरण नहीं रख सकता है।  व्यापार में प्रतिदिन सैकड़ों लेन-देन होते हैं, वस्तुओं का क्रय-विक्रय होता है।  ये नकद और उधार दोनों हो सकते हैं।  वेतन, मजदूरी, कमीशन आदि के रूप में भुगतान होते हैं।  इन सभी को याद रखना कठिन है।  लेखांकन इस अभाव को दूर कर देता है। 
  • लेखांकन से व्यवसाय संबंधित कई महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त होती हैं जैसे : 
           लाभ-हानि की जानकारी होना।
           संपत्ति तथा दायित्व की जानकारी होना। 
           कितना रुपया लेना है और कितना रुपया देना है। 
           व्यवसाय की आर्थिक स्तिथि कैसी है, आदि। 
  • अन्य व्यापारियों से झगडे होने की स्तिथि में लेखांकन अभिलेखों को न्यायालय में प्रमाण के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है।  न्यायालय प्रस्तुत किये लेखांकन को मान्यता प्रदान करता है 
  • वित्तीय लेखा से कर्मचारियों के वेतन, बोनस, भत्ते आदि से सम्बंधित समस्याओं के निर्धारण में मदद मिलती है।  

Read it for further knowledge :-

Share:
Location: Faridabad, Haryana, India

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *