Sunday, December 26, 2021

अदत्त व्यय(Outstanding Expenses) क्या है और इसका लेखा कैसे किया जाता है ?

सभी व्यवसायों में प्रायः कुछ खर्चे ऐसे रह जाते हैं जिनका भुगतान किन्ही कारणों से लिखा अवधि समाप्त होने के बाद भी नहीं किया गया हो। ऐसे व्ययों को अदत्त व्यय कहते हैं। यह ऐसे व्यय होते हैं जिनका भुगतान चालू वर्ष में कर देना चाहिए था परंतु किया नहीं गया है। 
जैसे कि किसी कर्मचारी को ₹ 1,000 मासिक वेतन दिया जाता है और वर्ष के दौरान उसे केवल 11 माह का ₹ 11,000 रुपये वेतन दिया गया है तो एक माह का ₹ 1,000 का वेतन अदत्त वेतन कहलाएगा। इसकी निम्न प्रविष्टि होगी-
           Salary A/c.                     Dr.             1,000
                  To Outstanding Salary A/c              1,000

अदत्त व्यय खाता (Outstanding Expenses A/c) दायित्व होता है। इसे क्रेडिट इसलिए किया जाता है क्योंकि यह उन व्यक्तियों का प्रतिनिधित्व करता है जिन्हें हमने भुगतान देना है अतः यह 'प्रतिनिधि व्यक्तिगत खाता' बन जाता है।


Also Read:-

Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Contact Form

Name

Email *

Message *