Tuesday, December 28, 2021

पूर्वदत्त व्यय (Prepaid Expenses) क्या होते हैं और इसका लेखा कैसे किया जाता है ?

कुछ खर्चे ऐसे होते हैं जो अगले वर्ष से सम्बन्धित होते हैं परन्तु उनका भुगतान इसी वर्ष में अग्रिम (Advance) कर दिया गया है। इन्हें पूर्वदत्त व्यय (Prepaid Expenses) कहते हैं। इन व्ययों का लाभ अगले वर्ष उठाया जाएगा। जैसे कि, 1 जुलाई, 2021 को वर्ष के लिए 1,200 बीमा प्रीमियम चुकाया गया। 1 जुलाई, 2021 को निम्न प्रविष्टि बनेगी-

Insurance premium A/c         Dr.        1,200   
                 To Cash A/c                                  1,200

31 मार्च, 2022 को जब पुस्तकें बन्द की जाएंगी तो 1 अप्रैल, 2022 से 30 जून, 2022 तक का 3 माह का बीमा प्रीमियम पूर्वदत्त(Prepaid) माना जायेगा और 31 मार्च, 2022 को इसकी निम्न प्रविष्टि बनानी होगी- 

Prepaid Insurance A/c                   Dr.            1,200
            To Insurance Premium A/c                             1,200

पूर्वदत्त बीमा खाता (Prepaid Insurance A/c) संपत्ति होता है। इसे डेबिट इसलिए किया जाता है क्योंकि यह उन व्यक्तियों का प्रतिनिधित्व करता है जिन्हें अग्रिम भुगतान किया गया है। अतः पूर्वदत्त व्यय एक प्रतिनिधि व्यक्तिगत खाता होता है।


Also Read:-

Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Contact Form

Name

Email *

Message *